Category: Travel News
नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति, खानपान, पहनावे और यहां के पर्यटन स्थलों की विविधता का दुनिया भर में डंका बजता है। फिर भी यहां अनेकता में एकता है। यहां रहने वाले लोगों और विशेषकर दुनिया भर से आए पर्यटकों को लुभाने के लिए भारत में ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो उन्हें स्वभाविक रूप से आनंद प्रदान करती हैं। कहते हैं कि दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है तो भोजन एक ऐसी चीज है जो सबको साथ लाकर सभी के मन प्रेम खोल देती है। भारतीय व्यंजनों की बाहुल्यता खाने के प्रेमी लोगों को यहां खींच लाती है। यहां नाना प्रकार की एक से बढ़कर एक व्यंजन श्रेणियां उपलब्ध हैं, चाहे वह क्षेत्रीय हो, पारंपरिक या विदेशों से लाई हुई किसी पाक विधि का भारतीय सम्मिश्रण। भारत में कुछ ऐसे विचित्र थीम पर आधारित रेस्तरां, ढाबे और कैफे जहां पर खाने के अलावा वहां का वातावरण आपको एक अनोखा अनुभव देगा। एक बार इन स्थानों पर जाने के बाद आप लोगों से तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे। 1. सिल्वर मेट्रो, बैंगलोरहालांकि मेट्रो के अंदर भोजन करना निषेध है, परंतु मेट्रो की थीम वाला यह रेस्तरां आपको स्वादिष्ट भोजन करने के साथ-साथ यात्रा जैसा अनुभव करा
Top 8 Famous Indian locations in Bollywood: जानिए बॉलीवुड की मशहूर जगह,जहाँ आप भी जा सकते है।
AdmiN Aug 27, 2021
नई दिल्ली। Top 8 Famous Indian locations in Bollywood इंडियन बॉलीवुड की फ़िल्में अखिर किसको पसंद नहीं है। और अगर उनमे दिखाए गए कुछ फेमस चीजों की बात करें तो उनमें से एक हैं, भारत की सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन्स। जी हाँ भारत के टूरिज्म में इन फ़िल्मों का सबसे बड़ा योगदान है। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी 8 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको फ़िल्मों में दर्शाने के बाद देखते ही देखते वो जगह भारत के पर्यटक स्थल में कब शामिल हो गई पता भी नहीं चला। इंडिया गेट (India Gate, Delhi)Rockstar, Dilli 6 से Rang de Basanti और 3 Idiots,जैसी फिल्मों से लेकर दिल्ली कई फिल्म निर्देशकों के करीब रहा है। बेशक, कोई इंडिया गेट को कैसे नज़रअंदाज कर सकता है, इंडिया गेट फिल्मों की शूटिंग के लिए सबसे प्रिय स्थानों में से एक रहा है और अगर किसी फिल्म में दिल्ली को दर्शाना होता है तो यह 2 जगह उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।रोहतांग पास (Rohtang Pass, Himachal Pradesh)इस जगह को तो आप जानते ही होंगे। ये वही जगह है जिन्हें Dev D, Jab We Met, और Highway जैसी बॉलीवुड फिल्मों में दिखाया गया है। इन फ़िल्मों की वजह से ही
नई दिल्ली। Coca-Cola lake brazil:यह पूरा ब्रह्मांड कुछ छोटे तो कुछ बड़े रहस्यों से भरा हुआ है। ऐसे ही आज हम आपके लिए धरती का एक ऐसा अनोखा रहस्य खोलने जा रहे हैं, जिसको सुनने के बाद आप शायद उस बात पर यकीन नहीं कर पाएंगे और अगर यकीन हो गया तो आप वहां जाए बिना नहीं रह पाएंगे। आज के इस समय में कोल्ड ड्रिंक किसको नहीं पसंद। सोचिए क्या होगा अगर आपको कोल्ड ड्रिंक से भरे हुए समुन्दर में डुबकी लगाने भेज दिया जाए। आज हम बात करने जा रहे हैं ब्राज़ील के बीच की। जहां पानी नहीं कोका-कोला (Coca Cola Lagoon) बहता है। आपने बहुत सारी अनोखी चीजों के बारे में सुना या देखा होगा जैसे चॉकलेट fountain, नदी किनारे नमक के पहाड़ और भी तमाम चीजे। लेकिन क्या आपने कभी ब्राजील का य़ह कोको कोला से भरा हुआ समुद्र देखा है। जी हाँ य़ह सच है, कोको कोला का समुद्र जिसमें लोग बड़ी दूर दूर से घूमने आते हैं। यह भी पढ़े:-Best toy train in India
Best Place In Rajasthan:सितंबर के महीने में राजस्थान किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता!
AdmiN Aug 24, 2021
नई दिल्ली।Best Place In Rajasthan:बारिश का मौसम एक ऐसा मौसम है, जिसका सबको बेसब्री से इंतजार रहता है। खासकर राजस्थान में जहाँ बारिश आने से पहले गर्मी अपना कहर बरसाती है और बारिश के समय जहाँ की धरती अपनी खूबसूरती की चरम पर होती है। जी हाँ अगर आप राजस्थान घूमने की सोच रहे हैं तो सितंबर से अच्छा समय और कोई नहीं है। दरअसल सितंबर में बारिश का समय हो जाता है जिसके कारण धरती हरियाली से पूरी जगमगा उठती है और राजस्थान की राजपूती शान में चार चाँद लगा देती है। जिसका फायदा आप वहाँ जाकर उठा सकते हैं। आज हम आपको राजस्थान के कुछ ऐसे जगहों के बारे मे बताने जा रहे हैं। उदयपुर ( Udaipur)पिछोला झील के किनारे पर बसा उदयपुर राजस्थान का एक शहर एवं पर्यटन स्थल है जो अपने इतिहास, संस्कृति और अपने सूंदर पर्यटन स्थान के लिये दुनिया भर में प्रसिद्ध है। उदयपुर को सैलानिओं का स्वर्ग, राजस्थान की कश्मीर, पूर्ब का वेनिस के नामों से भी जाना जाता है। अरावली पर्वतमाला से घिरे यह शहर राजस्थान का एक मुख्या आकर्षण केंदा है। जयपुर (Jaipur )जैसा की आप सभी जानते हैं कि जयपुर राजस्थान की राजधानी है। इसे पिंक सिटी और गुलाबी
नई दिल्ली। Monsoon Mein Ghumne Ki Jagah: बारिश का मौसम या मानसून पूरे साल का ऐसा समय होता है जब चारों तरफ हरियाली छा जाती है, खुशनुमा माहौल होता है और प्रकृति की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। यह साल का ऐसा समय होता है जब घर से बाहर निकल कर मौसम का मजा लेने के लिए लोगों का अलग-अलग जगह घूमने का मन करता है। भारत में भी कई ऐसी जगहें हैं जिनकी सुंदरता वर्षा ऋतु में देखते ही बनती है। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जिन्हें घूमना और बारिश का मौसम बेहद पसंद है तो आप भी इन स्थानों पर जाकर भरपूर आनंद उठा सकते हैं। 1. दार्जिलिंग घूमने के लिए जगहों की बात हो और दार्जिलिंग का नाम ना आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। चाय के बागानों और हरे-भरे पहाड़ों से सजा दार्जिलिंग भारत का एक मशहूर पर्यटन और प्राकृतिक स्थल है। साथ ही वर्षा ऋतु में तो दार्जिलिंग की सुंदरता और भी बढ़ जाती है। इसके अलावा दार्जिलिंग टॉय ट्रेन के लिए भी प्रसिद्ध है। टॉय ट्रेन में बैठकर यहां के दृश्यों का आनंद उठाना पर्यटकों के लिए बहुत आनंददायक होता है। 2. कौसानी उत्तराखंड राज्य का एक छोटा सा गांव कौसानी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के
नई दिल्ली। Best tourist spots in India: क्या आपको घूमने का शौक है? अगर हाँ तो आज हम आपको देश के कुछ सबसे मजेदार सफर की सैर कराने लेकर जा रहे हैं। तो अपनी सीट बेल्ट बाँध लीजिए क्योंकि यह सफर बेहद मजेदार होने जा रहा है। क्या आपने कभी टॉय ट्रेन को देखा है? जाहिर सी बात है फ़िल्मों में, पार्क में तो देखा ही होगा। इस ट्रेन में घूमने का अलग ही आनंद है। ये ट्रेन शांत और रोमांचक अनुभव से कम नहीं है और यही कारण है कि जीवन में एक बार आपको इन टॉय ट्रेन में सफर जरूर करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं भारत की फेमस टॉय ट्रेन के बारे में। कालका-शिमला टॉय ट्रैनये ट्रेन पंजाब के कालका स्टेशन और हिमाचल राज्य की राजधानी शिमला के बीच चलती है। ट्रेन कालका स्टेशन से ऊपर की दिशा में चढ़ाई शुरू करती है और 2076 मीटर की ऊंचाई पर शिमला पहुंचती है। बता दें कि कालका-शिमला भारत में बहुत कम परिचालन वाली टॉय ट्रेन में से एक है। हरी-भरी पहाड़ियों के बीच से होकर गुजरती इस ट्रेन में आपको सुंदरता के नजारे देखने को मिलेंगे। 96 किलोमीटर का कालका-शिमला मार्ग एक नैरो गेज ट्रेन ट्रैक है। जिसमें चौकाने वाली बात यह है कि इसमें लगभ
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते लंबे वक्त से बंद भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच की कई उड़ानों को आज (7 अगस्त) से शुरू कर दिया गया है। हालांकि अभी यूएई ने भारत पर लगाए यात्रा प्रतिबंध को पूरी तरह से नहीं हटाया है। मतलब साफ है कि किसी को भी यूएई के लिए उड़ान भरने की अनुमति नहीं होगी। यूएई द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक केवल संयुक्त अरब अमीरात के नागरिक और भारत से आने वाले यात्रियों को अब संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा करने की अनुमति है। यह भी पढ़ें: खुशखबरी! UAE में काम करने वाले लाखों भारतीयों और उनकेे परिवारों को मिलेगी नागरिकता यूएई ने जारी की नई गाइडलाइनदरअसल, भारत में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए संयुक्त अरब अमीरात ने भारत पर पूर्ण रूप से यात्रा प्रतिबंध लगा दिया था। अब जब देश में कोरोना मामलों में कमी हुई तो यूएई ने कई उड़ानों को आज (7 अगस्त) से शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही यात्रियों के लिए कई कोरोना प्रोटोकॉल बनाए गए हैं। यूएई द्वारा जारी यात्रा दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिन भारतीयों के पास निवासी वीजा है और जिन्हें यूएई में पूरी तरह से टीका लगाया गया है और दूस
नई दिल्ली। अंतरिक्ष मे जाने का सपना ( Space Tourism ) बड़े से लेकर बूढों तक का होता है। लेकिन कोई नहीं जानता कि किस तरह वहां तक पहुंचा जा सकता है और कितना खर्चा आ सकता है। लेकिन ख्वाबों की इस दुनिया का हकीकत में भी दीदार किया जा सकता है। दो कंपनियां कुछ मिनटों के छोटे "सबऑर्बिटल" हॉप्स की पेशकश कर रही हैं। जिनमें जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन और रिचर्ड ब्रैनसन की वर्जिन गेलेक्टिक हैं। जरूर पढ़ें: अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले सेटेलाइट को ऊर्जा कैसे मिलती है? ब्लू ओरिजिन का न्यू शेपर्ड रॉकेट तीन पैराशूट के साथ पृथ्वी पर वापस आने से पहले, चालक दल के कैप्सूल के अलग होने और कर्मन लाइन (62 मील, या 100 किलोमीटर, ऊंचाई में) को पार करने से पहले वर्टिकल रूप से उड़ान भरता है। वर्जिन गेलेक्टिक एक विशाल विमान का उपयोग करता है, जो एक क्षैतिज रनवे से उड़ान भरता है और फिर रॉकेट से चलने वाले अंतरिक्ष यान को गिराता है। यह बदले में वापस ग्लाइडिंग से पहले 50 मील से अधिक ऊंचाई तक चढ़ता है।दोनों ही मामलों में कुछ मिनट भारहीनता का अनुभव करने और अंतरिक्ष से पृथ्वी के दृश्य को देखने के लिए अधिकतम 6 यात्री अपनी सीट