Monsoon Mein Ghumne Ki Jagah: बारिश के दीवानों के लिए जन्नत हैं ये पर्यटन स्थल

नई दिल्ली। Monsoon Mein Ghumne Ki Jagah: बारिश का मौसम या मानसून पूरे साल का ऐसा समय होता है जब चारों तरफ हरियाली छा जाती है, खुशनुमा माहौल होता है और प्रकृति की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। यह साल का ऐसा समय होता है जब घर से बाहर निकल कर मौसम का मजा लेने के लिए लोगों का अलग-अलग जगह घूमने का मन करता है। भारत में भी कई ऐसी जगहें हैं जिनकी सुंदरता वर्षा ऋतु में देखते ही बनती है। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जिन्हें घूमना और बारिश का मौसम बेहद पसंद है तो आप भी इन स्थानों पर जाकर भरपूर आनंद उठा सकते हैं। 1. दार्जिलिंग घूमने के लिए जगहों की बात हो और दार्जिलिंग का नाम ना आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। चाय के बागानों और हरे-भरे पहाड़ों से सजा दार्जिलिंग भारत का एक मशहूर पर्यटन और प्राकृतिक स्थल है। साथ ही वर्षा ऋतु में तो दार्जिलिंग की सुंदरता और भी बढ़ जाती है। इसके अलावा दार्जिलिंग टॉय ट्रेन के लिए भी प्रसिद्ध है। टॉय ट्रेन में बैठकर यहां के दृश्यों का आनंद उठाना पर्यटकों के लिए बहुत आनंददायक होता है। 2. कौसानी उत्तराखंड राज्य का एक छोटा सा गांव कौसानी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के

Monsoon Mein Ghumne Ki Jagah: बारिश के दीवानों के लिए जन्नत हैं ये पर्यटन स्थल
Join our WhatsApp Group to Get Travel Deals, Free Stays, Contest and Special Offers! - Join Now -
Join our WhatsApp Group to Get Travel Deals, Free Stays, Contest and Special Offers! - Join Now -

नई दिल्ली। Monsoon Mein Ghumne Ki Jagah: बारिश का मौसम या मानसून पूरे साल का ऐसा समय होता है जब चारों तरफ हरियाली छा जाती है, खुशनुमा माहौल होता है और प्रकृति की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। यह साल का ऐसा समय होता है जब घर से बाहर निकल कर मौसम का मजा लेने के लिए लोगों का अलग-अलग जगह घूमने का मन करता है।

भारत में भी कई ऐसी जगहें हैं जिनकी सुंदरता वर्षा ऋतु में देखते ही बनती है। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जिन्हें घूमना और बारिश का मौसम बेहद पसंद है तो आप भी इन स्थानों पर जाकर भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

1. दार्जिलिंग

घूमने के लिए जगहों की बात हो और दार्जिलिंग का नाम ना आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। चाय के बागानों और हरे-भरे पहाड़ों से सजा दार्जिलिंग भारत का एक मशहूर पर्यटन और प्राकृतिक स्थल है। साथ ही वर्षा ऋतु में तो दार्जिलिंग की सुंदरता और भी बढ़ जाती है। इसके अलावा दार्जिलिंग टॉय ट्रेन के लिए भी प्रसिद्ध है। टॉय ट्रेन में बैठकर यहां के दृश्यों का आनंद उठाना पर्यटकों के लिए बहुत आनंददायक होता है।

2. कौसानी

उत्तराखंड राज्य का एक छोटा सा गांव कौसानी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यहां की खास बात यह है कि वर्षा ऋतु में बादल घरों के ऊपर आ जाते हैं जिससे स्वर्ग की अनुभूति होती है। पर्यटन प्रेमियों के लिए यह स्थान बारिश के मौसम में बेहद लुभावना बन जाता है।

3. पंचगनी

महाराष्ट्र में स्थित पंचगनी बारिश की बूंदों के बीच हरियाली का मजा लेने और घूमने के लिए लोकप्रिय स्थानों में से एक है। हालांकि पंचगनी की यात्रा पूरे वर्ष में कभी भी की जा सकती है लेकिन बारिश के मौसम में यह बेहद खूबसूरत स्थल बन जाता है। पंचगनी 1334 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक बेहद खूबसूरत स्थान है।

4. मुन्नार

अगर आप वर्षा ऋतु में कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो आपको एक बार केरल के इद्दुकी जिले के मुन्नार की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। यह स्थान समुद्री स्तर से 1600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मानसून में यहां का आनंद लेना पर्यटकों के लिए बेहद सुखदाई होता है। और एक बार जाने के बाद वह कभी भी उस अनुभूति को नहीं भूलते हैं।

5. जीरो वैली

जीरो वैली के नाम से मशहूर अरुणाचल प्रदेश की इस घाटी का नजारा बारिश के मौसम में देखते ही बनता है। वैसे तो यह स्थान साल भर अपनी खूबसूरती बिखेरता है लेकिन पर्यटक इसकी असली सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं तो वर्षा ऋतु में यहां अवश्य जाएं।

To book your tour package, Visit us at - www.TravelfromIndia.com -

To book your tour package, Visit us at - www.TravelfromIndia.com -